फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ पैर बांध युवती को नहर में फेंका

Thu, 27 Aug 2015 11:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार सुबह युवती अचेत अवस्था में देवा क्षेत्र में नहर पटरी पर मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। युवती लखनऊ के गुड़ंबा क्षेत्र में मिश्रपुर गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


शारदा नहर के किनारे गुरुवार सुबह युवती को अचेत अवस्था में पड़े देख ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो मामला ऑनर किलिंग के प्रयास का सामने आया।

लखनऊ में गुडंबा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीया युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता व जीजा बुधवार देर रात एक बोलेरो से यह कहकर लाए थे कि रिश्तेदारी में चलना है।
विज्ञापन


इसके बाद पिता व जीजा ने युवती को देवा क्षेत्र में बबुरी गांव के पास ले जाकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। मरणसन्न हालात में दुपट्टे से उसका गला कसकर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद युवती किसी तरह से नहर से बाहर निकली और नहर पटरी पर बेहोश हो गई। पुलिस ने लड़की के घरवालों को सूचना दी लेकिन शाम तक कोई पहुंचा नहीं था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें