फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन की मौत

Fri, 18 Dec 2015 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी-गोंडा मार्ग पर दिवली गांव के पास एक खड़े ट्रक में बाइक से भिड़ गई।  दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस मृतक युवक के पास मिले मोबाइल फोन से के सहारे उनका पता लगाने में लगी है।
विज्ञापन


बाराबंकी-रामनगर मार्ग पर ग्राम दिवली के पास दूध डेयरी के पास शुक्रवार  रात करीब पौने नौ बजे एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। रामनगर से बाराबंकी की ओर आ रही एक तेज रफ्तार प्लेटिना बाइक (यूपी 32 एफएस 3814) सड़क किनाने खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई आशीष त्रिपाठी ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने तीनों घायल युवकों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की उम्र करीब 18 से 25 वर्ष के बीच है। किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी।  बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थानाध्यक्ष पंकज सिंह बताया कि तीनों में से सिर्फ एक युवक के पास से मोबाइल फोन मिला है। जिसमें तीन नंबर फीड है। इस नंबर पर फोन मिलाया गया लेकिन किसी ने उठाया नहीं। बाइक में या युवकों के पास कोई  कागज नहीं मिला है जिससे उनकी पहचान में मदद मिलती। बाइक के नंबर के जरिए आगे जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें