फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने छीन ली तीन की जिंदगी

Fri, 04 Sep 2015 10:58 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जिंदगी ले ली। रानीबाजार में होटल के बाहर सो रहे संचालक और उसके दो पुत्रों को डंफर ने रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि, बेलहरा में एक बुजुर्ग महिला ने अज्ञात वाहन की टक्कर से दम तोड़ दिया। वहीं, कुर्सी में एक युवक की हादसे में जान चली गई।
विज्ञापन


रानीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार मसौली कस्बा निवासी राजन नाग अपने दो पुत्रों आलोक (28) व गुड्डू नाग (32) के साथ रानीबाजार चौराहे पर होटल का चलाता है। गुरुवार देर रात गुड्डू होटल के बाहर बेेंच पर सो रहा था। उसके दोनों पुत्र भी बगल में सोए थे। देर रात करीब दो बजे रामनगर से बाराबंकी की ओर जा रहे एक डंफर अचानक अनियंत्रित होकर होटल में घुसा और गुड्डू को रौंदते हुए आगे निकल गया।

 हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से राजन के घर में कोहराम मच गया है।
बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार सीतापुर जनपद के थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी नूरजहां (60) बाइक से किसी काम से फतेहपुर कस्बा जा रहा था।

मोहम्मदपुुुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम चंपागढ के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिस समय हादसा हुआ उस समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कुर्सी प्रतिनिधि के अनुसार, बादशाह नगर लखनऊ निवासी जितेंद्र (30) पुत्र  इंद्रदेव अपने साथी जितेंद्र (25) पुत्र रमेश के साथ इटौंजा थाना कुर्सी आया हुआ था।

दोनों युवक बाइक से वापस लखनऊ लौट रहे थे कि पोखरी मोड़ पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उमरा चौकी इंचार्ज ओमकार नाथ यादव ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां जितेंद्र पुत्र इंद्रदेव की मौत हो गई व जितेंद्र पुत्र रमेश की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

युवक घायल, चालक फरार
सिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के आदमपुर भटपुरा निवासी विजय सरन 35 साइकिल से किसी काम से कोठी कस्बे जा रहा था। रास्ते में हैदरगढ-बाराबंकी मार्ग पर मुबारकपुर गांव के पास पीछे से आ रही एक पिकअप ने ठोकर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से भाग गया। घायल को आस पास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजा है।

एक माह में हादसे में गई 25 की जान
बीते अगस्त माह से लेकर अब तक करीब 25 मौतें सड़क हादसे में हो चुकी है। जिसका मुख्य कारण जर्जर सड़कें, तेज रफ्तार, हेलमेट का न पहनना व यातायात पुलिस की लापरवाही माना जा रहा है। सड़क हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिवारीजनों को हिट एंड रन का लाभ दिलाने में प्रशासन कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है। जिले में ऐसे कई मामले हैं जिनके परिवार वाले जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें