फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 11 Jan 2016 11:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख थाना क्षेत्र के परेठिया गांव के पास सोमवार की सुबह लखनऊ-गोरखपुर रेलमार्ग के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीण युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थाना सतरिख क्षेत्र में लखनऊ रेलमार्ग पर परेठिया गांव के पास सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर उसकी    पहचान नहीं हो सकी है। मृतक युवक कत्थई रंग की पैंट व काले रंग का जैकेट पहने था। पुलिस के अनुसार  मृतक की उम्र करीब 25 साल के आसपास होगी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना     है कि युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। एसओ ने कहा पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें