फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे मिला युवक का शव

Mon, 30 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
लखनऊ-फैजाबाद हाइवे के किनारे एक लगभग 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ रविवार की दोपहर देखा गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव की शिनाख्त कराने पर मृतक रुदौली का बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर बाद कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में हाइवे पर स्थित दिलोना मोड़ के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ लोगों ने देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर उपनिरीक्षक ईशनरायन मिश्रा मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली

जिसके बाद पता चला की मृतक मारफीन पीने के आदी थी, पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराना शुरू किया तो पता लगा कि मृतक पुराना कोट रुदौली फैजाबाद निवासी रेहान है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिवारीजनो को इसकी सूचना दी। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक टी पी सिंह ने बताया कि मृतक मारफीन पीने का आदी था जिससे उसकी मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें