फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने महिला को घर में घुसकर पीटा

Tue, 21 Jul 2015 10:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए बदोसराय कोतवाली के दरोगा ने एक महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी। मंगलवार को महिला ने दरोगा पर पिटाई करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एएसपी उत्तरी से मामले की शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि दरोगा की पिटाई के दौरान उनकी नेम प्लेट उसके हाथ में आ गई थी। एएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव की उर्मिला पत्नी राधेलाल ने मंगलवार को एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसका गांव के ही प्रेम व गोपी से एक पुराने मामले में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि प्रेम व गोपी की तरफ से रविवार शाम उसके घर कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेशचंद्र यादव पहुंचे और कहा कि वह प्रेम व गोपी से सुलह समझौता कर ले। महिला ने जब इस बात से मना किया तो दरोगा ने उसे भद्दी-भद्दी गाली देते हुए लात-घूसों से जमकर मारा पीटा जिसके चलते उसकी आंख व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान दरोगा की नेम प्लेट महिला के हाथ में आ गई। पीड़िता ने दरोगा व गांव के दोनों लोगों से जान का खतरा जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। कहा इसकी जांच मैं अपने स्तर से कराउंगा और यदि आरोप सही मिलते है तो दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें