फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, चार घायल, तनाव

Sun, 29 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
hpu clash
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से दस लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद गांव में तनाव हो गया है। इस कारण गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई दी गई है। 
विज्ञापन


थाना सतरिख क्षेत्र के बरकतनगर गांव में शनिवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामूली विवाद को लेकर चले लाठी-डंडाें में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि एक पक्ष के परिवार की एक युवती को दूसरे पक्ष का एक युवक दो दिन पहले भगा ले गया था इसके बाद युवती शनिवार को मिल गई।

इसी बात को लेकर रात में दोनों पक्षों में मारपीट की बात कही जा रही है। मारपीट में घायल होने वालों में एक पक्ष से कुलवंत व पप्पू और दूसरे पक्ष के सिराज व आरिफ शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से बेनी प्रसाद वर्मा, कुलवंत, पप्पू, संदीप, ननकू व दूसरे पक्ष से मोहम्मद साकिब, सिराज, मेराज, जाबिर व आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा गश्त बढ़ा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विजय श्ंाकर यादव ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कहा युवती को भगाने के मामले में एक पक्ष के दो लोगों पर अलग से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें