फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ टीम ने टिकट दलाल को पकड़ा

Sat, 25 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
आरपीएफ मुख्यालय की टीम ने शनिवार को न्यू कॉलोनी में छापा मारकर एक टिकट दलाल को पकड़ लिया। उसके पास से चार ई-टिकट मिला है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


आरपीएफ को स्टेशन और अन्य जगहों पर टिकट दलाली किए जाने की शिकायत मिल रही थी। बार-बार मिल रही शिकायत के बाद सक्रिय हुई आरपीएफ की टीम लगातार टिकट दलालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पूर्व आरपीएफ की टीम ने देवरिया सदर और चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर टिकट दलाल पकड़ा था। शनिवार को आरपीएफ मुख्यालय के इंसपेक्टर सहनवाज हुसैन की अगुवाई में टीम देवरिया के न्यू कॉलोनी में पहुंची। यहां प्रभु की दुकान पर छापेमारी की गई। आरपीएफ के जवानों ने प्रभु को पकड़ लिया।

दुकान में तलाशी के दौरान विभिन्न जगह जाने के लिए चार ई-टिकट मिला। आरपीएफ ने टिकट को कब्जे में ले लिया। देवरिया सदर के आरपीएफ इंसपेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि बार-बार टिकट दलालों के बारे में सूचना मिल रही थी। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस लगातार छापेमारी कर टिकट दलालों को पकड़कर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को न्यू कॉलोनी से प्रभु को गिरफ्तार कर उसके पास से चार ई-टिकट बरामद किया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें