फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चलता मिला रेस्टोरेंट

Mon, 18 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को शहर स्थित रजवाड़ा रेस्टोरेंट में पनीर के नमूने लेती एफएसडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम ने सोमवार को शहर में कई स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच पड़ताल की। इस दौरान बस स्टेशन स्थित एक रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस के संचालित होते पाया गया। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक को 15 दिन के अंदर लाइसेंस बनवाने की चेतावनी दी गई है । टीम ने यहां से पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह, पवन वर्मा और शिवकुमार की टीम ने बस स्टेशन स्थित रजवाडा रेस्टोरेंट पर छापा मारा। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान रेस्टोरेंट संचालक खाद्य पदार्थों की बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा पाए।

बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थों की बिक्री किए जाने पर होटल संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिन के अंदर लाइसेंस बनवाने की चेतावनी दी गई है अन्यथा कि स्थिति में होटल को सीज कर दिया जाएगा। इस दौरान यहां से पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा नाका सतरिख, नाका पैसार और पुलिस लाइन पर ठेलों पर बेचे जा रहे खराब फलों को भी नष्ट कराया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने फतेहपुर क्षेत्र के डफरापुर चौराहे पर सुनील कोल्ड ड्रिंक एजेंसी पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां पर करीब सौ कैरेट एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पाई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक को नष्ट कराते हुए दुकानदार को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें