फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

Mon, 18 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हंसवर के तिरकारपुर में रविवार देर शाम दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी टांडा के बाद उसे जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तिरकारपुर निवासी भगवती का गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से भूमि विवाद है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं। रविवार देर शाम कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें भगवती के पुत्र परशुराम (48) को गंभीर चोटें आईं।

उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। एसओ ध्रुव चंद्र मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें