फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर पंक्चर कर हजारों की लूटपाट

Sat, 26 Dec 2015 11:41 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ कोतवाली स्थित लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार की रात टायर पंक्चर कर बदमाशों ने कई वाहनों से लूटपाट की है। लोडर से जौनपुर कृषि यंत्र लेकर जा रहे गोविंद इंडस्ट्रीज के कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। बदमाश लोडर का पंक्चर टायर बदल रहे चालक उसके भाई समेत तीनों को बंधक बना कर खेतों में खींच ले गए तथा लात-घूंसों से पीट कर इनके पास से हजारों की नकदी व तीन मोबाइल फोन लूट लिए। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को शहर से गोविंद इंडस्ट्रीज से कृषि यंत्र लाद कर पिकप लोडर जौनपुर के मछलीशहर जा रहा था। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर अमेठी सीमा के निकट कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर मोड़ के समीप लोडर का टायर पंक्चर हो गया। लोडर पर सवार थाना मसौली के साढामऊ गांव निवासी दुर्गा सिंह पुत्र सुरेश चंद्र ने पुलिस को बताया लोडर के रुकने पर कुछ समय बाद समीप के खेतों में छुपे पांच छह बदमाश लोडर के पास आए तथा चालक आविद व जाहिद को मारपीट कर खेत में बंधक बना लिया।

बदमाश तीनों से 23 हजार चार सौ रुपए व तीन मोबाइल फोन लूट ले गए। तीनों वाहन का टायर बदल कर वापस कोतवाली पहुंचने पर पुलिस को लूट की घटना की जानकारी हो सकी। घटनास्थल पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें