फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक ने नौकर के खाते से हड़पे 50 हजार रुपये

Sun, 03 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
rupees note - फोटो : symbolic photo
विज्ञापन
होटल मालिक ने नौकर से पांच हजार के विड्रॉल फार्म पर दस्तखत करा कर उसके बैंक खाते से पचास हजार रुपये हड़प लिए। खुलासा होने पर होटल मालिक ने नौकर को मारपीट कर होटल से भगा दिया। पीड़ित ने लोनीकटरा पुलिस से शिकायत कर केसीसी खाते का रुपया वापस दिलाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन



लोनीकटरा के बेहटा गांव के रहने वाले देंवेद्र ने बताया कि लखनऊ मार्ग पर भिलवल के समीप लदईपुरवा गांव के अनिल यादव होटल चलाते हैं। होटल पर नौकरी के दौरान आवश्यकता पड़ने पर मालिक ने पांच हजार रुपया निकासी के लिए बैंक के केसीसी खाते के विड्रॉल फॉर्म पर हस्ताक्षर कराया था। लेकिन जालसाजी कर उसी निकासी फॉर्म के माध्यम से पचास हजार रुपये निकाल लिए। 


बाद में जानकारी होने पर उसने रुपये की मांग की तो मारपीट कर नौकरी से निकाल दिया तथा दोबारा रुपया मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित देवेंद्र ने लोनीकटरा पुलिस से लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा  कि शिकायत की जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें