फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसाद ग्रस्त युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sun, 06 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अवसाद ग्रस्त एक एसी मैकेनिक ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक होते देख उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना के स्थानीय कस्बा के खाले टोला निवासी विनीत कुमार (27) पुत्र स्व. दुर्गादीन कुछ समय से अवसाद से ग्रसित था। रविवार सुबह दस बजे घर में रखी ढिबरी का केरोसिन अपने ऊपर डाल खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से वह जलने लगा तो चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

आननफानन उसे उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के बड़े भाई पिंकू ने बताया कि विनीत एसी का मैकेनिक है और दिल्ली में एक कंपनी में काम करता था। दीपावली पर दस दिन पूर्व घर आया था। कंपनी में दोबारा काम न मिलने से वह काफी आहत रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें