फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में कूदे चोर की मौत

Mon, 21 Dec 2015 10:45 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर गांव में रविवार देर रात ग्रामीणों के दौड़ाने पर एक पशु चोर तालाब में कूद गया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके एक साथी को ग्रामीण ने पीटकर मरणासन्न कर दिया। घायल चोर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठा भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात चोरों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है
विज्ञापन

थाना सतरिख क्षेत्र के दौलतपुर गांव के रहने वाले सुशील व सर्वेश के घर के बाहर रविवार देर रात कुछ चोर मवेशी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे।

ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी तो चोरों को लोगों ने दौड़ा लिया। यह सभी चोर पिकप पर सवार थे और लोगों को आता देख पिकप लेकर भागने लगे। इस बीच आस पास के गांव मेें लोगों को भी इस बात को बता दिया गया कि कुछ चोर पिकप पर सवार होकर भाग रहे है। जिसके बाद खालेकापुरवा गांव के समीप ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ी का बोटा डालकर पिकप रोकवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ देख पिकप सवार पांच चोर कूदकर भागने लगे।

इस बीच ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने लगे। इसी बीच एक चोर भीड़ से बचने के लिए पास ही एक तालाब के पानी में कूद गया और तीन चोर मौके से भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई से घायल चोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सोमवार की सुबह तालाब में डूबे चोर राजेंद्र प्रसाद निवासी धेलिया देवरा थाना असंद्रा का शव पुलिस ने बरामद किया है। पिकप वाहन को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस ने किया जानकारी से इंकार
ग्रामीणों की पिटाई से घायल चोर कल्लू पुत्र स्वर्गीय संतराम निवासी ग्राम धेलिया देवरा थाना असंद्रा को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ुकल्लू ने बताया कि उसके साथ गांव के ही राजेंद्र प्रसाद, उस्मान व अकोहरी गांव के राजेंद्र और अशोक थे। आरोपी ने बताया कि उसे उसके साथियों द्वारा यह कहकर लाया गया था कि कोठी तक चलना है। आरोपी ने कहा कि वह चोर नहीं है और गलती से कल साथियों के चक्कर में फंस गया। पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात चोरों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए आरोपी ने भले ही अपने साथियों का नाम बताया हो पर पुलिस अभी इनके बारे में जानकारी न होने की बात कह रही है।

चोरों के डर से रतजगा कर रहे ग्रामीण
जिले मेें विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दिनों आए दिन किसानों के मवेशी चोरी हो रहे है। सतरिख क्षेत्र में भी ग्रामीण मवेशी चोरों से बचने के लिए ही रतजगा कर रहे थे। ग्रामीणों की सक्रियता के चलते ही जहां यह चोर मवेशी चोरी नहीं कर सके वहीं इनमें से एक को अपनी जान भी गवांनी पड़ी है। तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस मवेशी चोरों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है।

सतरिख थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में पिकप सवार चोर रविवार देर रात मवेशी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों के जागने से सभी चोर पिकप से भागने लगे। इसके बाद जब लोगों ने चोरों का घेराव किया तो एक तालाब में कूद गया जिसकी डूबने से मौत हो गई जबकि एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई की है। तीन आरोपी मौके से भाग निकले है। पुलिस द्वारा मामले मेें जांच पड़ताल की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- विशाल विक्रम सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें