कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर लाया गया बाबा
- फोटो : अमर उजाला
ढोंगी बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद के खिलाफ देवा पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। कोर्ट ने आरोप पत्र स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 8 अगस्त निर्धारित की है। बाबा को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची।
महिलाओं का यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो क्लिप बनाने, दुराचार समेत कई मामलों में देवा पुलिस ने हर्रई गांव निवासी बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद, बाबा के शिष्य संजय सिंह, अरविंद पाठक के खिलाफ सोमवार को विशेष अपर सत्र न्यायधीश एससी एसटी एक्ट दयाशंकर मिश्रा की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।
इस दौरान अदालत ने आरोप पत्र स्वीकार करते हुए मामले में सुनवाई की अगली तिथि 8 अगस्त तय की है। बाबा को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट में पेश किया। एक दिन पहले ही पुलिस ने बाबा परमानंद के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर डीएम को मंजूरी के लिए भेजी है।