फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर युवक का शव टंकी में लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ हत्यारों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव शहर कोतवाली के नवीन मंडी परिसर में बनी पानी की टंकी में लटका दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन

शव की पहचान न हो सके इसलिए हत्यारों ने चेहरे को केमिकल से जला दिया था। हैरत की बात यह कि युवक के शरीर पर महिलाओं के कपड़े मिले हैं। पुलिस की मानें तो मृतक बीते दो दिनों से लापता था।
परिवारीजनों ने उसकी हत्या किए जाने की बात कहते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।  
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौखंडी निवासी मोहम्मद रईस (23) पुत्र हाफिज सलीम शहर कोतवाली क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर पड़ने वाली नवीन मंडी में व्यापारी कय्यूम की आढ़त पर मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

बीते तीन अगस्त से मोहम्मद रईस अचानक लापता था। 4 अगस्त को जब रईस नहीं मिला तो उसके परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवारीजनों ने एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को भी युवक को तलाश करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
बुधवार सुबह नवीन मंडी स्थल में सबसे पीछे के हिस्से में बनी पानी की टंकी में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। मंडी के व्यापारियों ने जब इस मामले की जानकारी मृतक के परिवरीजनों को दी तो उन लोगों ने पहुंचकर युवक की पहचान की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एएसपी व सीओ सिटी राजेश सिंह ने भी मौके पर जाकर घटना के बारे में जानकारी ली।

सोमवार सुबह से नहीं दिखा रईस
नवीन मंडी में मोहम्मद रईस का शव मिला है वह सोमवार सुबह मंडी मेें देखा गया था। रईस अपने छोटे भाई मोहम्मद मोबीन के साथ रहकर यहां मजदूरी का काम करता था। मृतक के भाई मोबीन ने बताया कि रविवार रात वह अपनी मौसी के घर शहर के ही पीरबटावन मोहल्ले चला गया था। जिसके बाद जब सोमवार की सुबह मंडी पहुंचा तो वहां मिले भारत ने कहा कि सुबह ही रईस उससे मिला था और 50 रुपये मांगकर कहीं गया है। उसके बाद फिर रईस का शव बरामद हुआ। इसके बाद आढ़त पर जहां रईस रहता था वहां आकर देखा गया तो उसका पर्स मिला जिसमें 225 रुपये मिले।

युवक के शरीर पर महिलाओं का सलवार-सूट
युवक के शरीर पर महिलाओं का सलवार सूट था। युवक के चेहरे को काले रंग के कपड़े से बांधा गया था और कोई केमिकल चेहरे पर डाला गया है जिससे उसकी चेहरा व गले का हिस्सा काफी सड़ चुका है। अब युवक की हत्या किसने की और उसके बाद उसने युवक को सलवार सूट क्यों पहनाया, इन सब सवालों का जवाब पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता लग सकेगा।

शहर कोतवाल शशीकांत मिश्रा ने बताया कि नवीन मंडी में एक युवक का शव पानी की टंकी में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। मृतक के परिवारीजनों ने जो तहरीर दी है पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मंडी में पहले भी हो चुकी है एक युवक की हत्या
करीब पांच साल पहले नवीन सब्जी मंडी में इससे पहले भी एक युवक की हत्या हो चुकी है। काफी लंबे अरसे बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था। इस घटना में अभी भी मुकदमा कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें