फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिला अधेड़ की हत्या, पेड़ से लटकाया शव

Fri, 12 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
देवा क्षेत्र के मुजफ्फर मऊ गांव निवासी एक युवक को घर से बुलाकर दो लोगों ने पहले तो उसे शराब ठेके पर ले जाकर शराब पिलाई। उसके बाद दोनों ने मिलकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्यारों ने मृतक की शर्ट को ही गले से बांधकर शराब ठेके के पीछे स्थित बाग में लगे आम के पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर शराब ठेका संचालक ने इसकी जानकारी पुलिस व परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक युवक को नामजद करते हुए कुल दो लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है।             

जानकारी के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फर मऊ निवासी शिवरतन रावत (45) पुत्र श्याम बिहारी को शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के ही विनोद रावत एक अज्ञात युवक के साथ घर से मोटरसाइकिल पर बैठा लाए थे। परिवारीजन बताते हैं कि वहां से ये लोग सीधे ग्राम नरगिसमऊ स्थित देसी शराब के ठेके पर पहुंचे। जहां इन तीनों ने बैठकर शराब पी।
विज्ञापन


इसके बाद करीब 2 बजे शराब ठेके पर ही मौजूद लोगों को जानकारी मिली कि एक युवक का शव ठेके के पीछे स्थित बाग में पेड़ से झूल रहा है। ठेका संचालक ने इसकी सूचना परिवारीजनों को देने के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई व पुत्र रेशू आदि ने पेड़ से लटक रहे शिवरतन को नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक के पुत्र रिशू रावत ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही विनोद रावत व उनके एक अज्ञात साथी को नामजद किया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बीडी तिवारी ने बताया कि तीनों लोगों के साथ-साथ शराब पीने की जानकारी मिली है। उसके बाद किस वजह से उसको पेड़ पर मारकर लटकाया गया। इसकी पड़ताल की जा रही है।             
       
एसपी व एएसपी ने लिया जायजा             
 घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण व अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी संतोष सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। तथा पास पड़ोस में मौजूद लोगों से आवश्यक पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने देवा एसओ बीडी तिवारी को इस मामले के जल्द खुलासा करने व हत्यारों कि शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।             

हत्या से क्षेत्र में सनसनी             
 देवा-चिनहट मार्ग पर स्थित ग्राम नरगिसमऊ के शराब ठेके पर सरेआम दिनदहाड़े एक युवक की हत्या की जानकारी सुनकर लोगों में सनसनी फैल गई। शराब ठेके जैसी चहल-पहल वाली जगह पर हत्यारों ने अपना काम इतनी आसानी से किया कि पास पड़ोस के लोगों को भनक तक नहीं लग सकी।

घटना के पीछे की वजह की जानकारी नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व पुलिस की तफ्तीश में ही घटना की वजह का खुलासा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें