फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका

Fri, 21 Aug 2015 11:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरागजनी गांव में गुरुवार शाम बदला लेने की नियत से दो दोस्तों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर उसका शव घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। एक महिला ने दोनों युवकों से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों अपनी बाइक छोड़कर पैदल भाग निकले।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने गांव के ही दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर लिए बिना ही उन्हें भगा दिया। ग्रामीणों की मानें तो मुख्य आरोपी के खिलाफ मृतक ने ससुरालवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। समझौते के बाद भी आरोपी के मन में बदला लेने की बात पनपती रही और और उसने साजिश के   तहत ठिकाने लगा दिया। हालांकि, पुलिस मृतक की मौत को हादसा ठहराने में जुटी है।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरागजनी निवासी राम विलास (32) को सुबह नौ बजे गांव के ही सतीश पुत्र बेचे लाल व विशाल पुत्र संपत अपने साथ ले गए थे। शाम करीब पांच बजे सतीश व विशाल राम विलास को लेकर उसके घर पहुंचे और घर के बाहर पड़े तख्त पर उसे लिटा कर जाने लगे।
विज्ञापन


घर के बाहर ही मृतक (राम विलास) की सास बैठी थी। उसने सतीश व विशाल से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों बिना कुछ बताए ही वहां से पैदल भाग निकले। भागने की हड़बड़ी में विशाल अपनी बाइक भी वहीं पर छोड़   गया। परिवारीजनों ने राम विलास के शरीर को हिला कर देखा तो पता चला कि वो मर चुका था।

हत्या की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने बताया कि राम विलास के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे, न ही उसका शरीर नीला पड़ा था। हां उसका पूरा शरीर बालू से लथपथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें