फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का सिर कटा शव

Mon, 18 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
फतेहपुर थाना क्षेत्र में बेलहरा मार्ग स्थित नहर काॅलोनी के पास गड्ढे में युवक का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक की हत्या करने के बाद उसका सर काटकर शव नहर किनारे फेंक दिया गया। सोमवार शाम जब ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास होगी और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में सोमवार की शाम बेलहरा मार्ग स्थित नहर कॉलोनी के पास गड्ढे में एक युवक का सर कटा शव मिला। ग्रामीणोें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस कह रही है कि युवक का शव करीब दस दिन पुराना होने के चलते काफी सड़ चुका है।

मृतक नीली शर्ट व भूरी रंग की पैंट पहने है। उसके पास और ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे पुलिस को कोई सुराग मिल सके। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास होगी और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। फतेहपुर कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि नहर में एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें