फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, पांच घायल

Wed, 07 Dec 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दादनपुर गांव में मंगलवार को जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हुए है जिनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दादनपुर निवासी सत्यवान रावत की पुश्तैनी पट्टी की भूमि पर पड़ाेस के पवन जबरदस्ती कब्जा कर रहे थे। जिसकी कुछ दिन पूर्व सत्यवान ने तहसील दिवस में विपक्षी के खिलाफ प्रार्थना पत्र फतेहपुर तहसील में दिया था।

लेकिन प्रशासन की लापरवाही से विवाद बढ़ता गया। मंगलवार को पवन ने अपने साथी कमलेश, नरेंद्र, अनिल, जगन्नाथ संग मिलकर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इसमें सत्यवान, सरिता, सुनीता, देव कुमार, अनीता घायल हो गये।
विज्ञापन


पुलिस ने सत्यवान की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डाक्टरी के लिए सीएचसी भेजा है। जहां सुनीता व देव की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी  ने बताया कि मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें