फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी पति की नहीं हो सकी गिरफ्तारी

Sun, 05 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पहासू कस्बे में बुधवार को पुलिस बल के साथ गश्त करते सीओ विजयप्रकाश सिंह। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को कमरे में दफनाने वाले आरोपी के दिल्ली भाग जाने की सूचना पुलिस को मिली है। वहीं मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार को उसके मायके में अंतिम संस्कार करवाया गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रही है। असंद्रा थाना क्षेत्र के बेलपुर गांव निवासी पुष्पा देवी (32) पत्नी सतीश चंद्र दुबे की 16 फरवरी को उसके पति ने हत्या करने के बाद शव घर के कमरे में दफना दिया था।

शनिवार को मृतका के भाई जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी निवासी ग्राम लालूपुर कोतवाली रामसनेहीघाट ने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतका के ससुर मूलचंद व सास कलावती को हिरासत में लिया था जबकि पति अभी तक फरार है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति के दिल्ली भाग जाने की सूचना है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें