टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक शनिवार रात सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
देवा से फतेहपुर की ओर किराने का सामान लेकर शनिवार रात एक टेंपो जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गया। हादसे में टेंपो में सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
ग्रामीणों ने थाने में हादसे की खबर देने के साथ ही घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। देर रात तक मृतक की शिनाख्त सीतापुर के महमूदाबाद निवासी मोहम्मद कय्यूम के पुत्र उस्मान के रूप में हुई।