चचेरे भाई और चाचा की करतूत ने खून के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। वहशी भाई व चाचा ने अपने ही परिवार की एक 13 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। यही नहीं ब्लैक करने की नियत से वहशी दरिंदों ने किशोरी का एमएमएस (वीडियो) बना लिया और मुंह खोलने पर एमएमएस सर्वाजनिक करने की धमकी दी।
वारदात मसौली इलाके में दो दिन पहले हुई। डरी-सहमी किशोरी ने बामुश्किल अपनी व्यथा माता-पिता को सुनाई। मंगलवार शाम को पीड़िता ने माता-पिता के साथ सफदरगंज थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी को उसका चचेरा भाई जब्बार (20) 6 सितंबर दोपहर को मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर मेला देखने के लिए बुलाकर ले गया था। यहां पर जब्बार ने अपने परिवार के रहने वाले जो किशोरी का दूर के रिश्ते में चाचा नूर आलम (21) को बुलाया लिया।
कुछ देर बाद दोनों दरिंदे किशारी को बगल के बाग में खींचकर ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। ब्लैक करने की नियत से वहशी दरिंदों ने किशोरी का एमएमएस भी बना लिया और मुंह खोलने पर एमएमएस सर्वाजनिक करने की धमकी दी।
दोनों आरोपियों के चुंगल से किसी तरह छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने मामले की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। जिसके बाद परिवारीजनों ने 7 सितंबर को घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मंगलवार देर शाम इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।
किस पर करें भरोसा
चचेरे भाई व चाचा द्वारा एक मासूम को हवस का शिकार बनाने की वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यहां के रहने वाले ज्यादातर लोग कह रहे है कि वह किस पर भरोसा करें जब अपने ही ऐसी करतूत कर रहे हैं। दरिंदों को मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाते वक्त जरा सी भी रहम नहीं आया।
अपनों की इस करतूत से पीड़ित का परिवार सदमे में हैं। वहीं दोनों आरोपी वारदात के बाद से अपने अपने घर से फरार चल रहे है।
एक किशोरी के साथ उसके रिश्ते के चाचा व चचेरे भाई ने दुराचार किया है। दोनों ही आरोपी बालिग है। घटनास्थल मसौली थाना क्षेत्र में पड़ता है पर शिकायत मेरे पास आई जिसके चलते मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
- जैनुद्दीन अंसारी, थानाध्यक्ष सफदरगंज