जिले की मथुरानगर सीएचसी में डॉ. अमित को थप्पड़ मारने के मामले में दरियाबाद थाने के दरोगा अजय सिंह को एसपी ने सोमवार को निलंबित कर दिया है। दरोगा के निलंबन की मांग को लेकर दिन में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा था।
उस पर डीएम ने एसडीएम से जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। दरोगा के निलंबन की मांग को लेकर सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. वीसी पांडेय के नेतृत्व में चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएम अजय यादव को सौंपा था।
मालूम हो कि उक्त कार्रवाई की मांग कर रहे डॉक्टरों ने सीएचसी की ओपीडी ठप कर रखी थी। शाम को एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए है।