फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक को अगवा करते छात्र दबोचे

Wed, 23 Dec 2015 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस का पिछला हिस्सा कार में टकराने पर कार में सवार छात्र भड़क गए। वे बस चालक को अगवा करने का प्रयास करने लगे, तभी उधर से गुजरे सीओ सिटी ने माजरा देखा तो छात्रों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस बस चालक व छात्रों को कोतवाली ले गई। जहां छात्रों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद के पास लखनऊ बार्डर के पास बुधवार सुबह गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी निजी बस को कार सवार पांच युवक रोककर चालक की पिटाई करने लगे। कार सवार छात्र बस चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगा रहे थे। ये लोग बस चालक को पीटते हुए कार में बैठाने लगे। तभी उधर से गुजर रहे सीओ सिटी श्रीपाल यादव माजरा देखकर रुक गए।

उन्होेंने पांचों युवकों व बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस फोर्स भी बुला ली। सीओ की पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह लखनऊ में एक कॉलेज में इंजीनियरिंग के छात्र हैं और चिनहट के पास बस का पिछला हिस्सा उनकी कार में टकरा गया था। इसी के चलते छात्रों ने बस को रोककर चालक को अपनी कार में बैठाने की बात कही। सीओ ने दोनों पक्षों को कोतवाली भेज दिया। जहां पुलिस ने पड़ताल के बाद शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि कार में बस टकराने के बाद यह विवाद हुआ था। कोई बड़ा मामला नहीं था जिसके चलते कार सवार युवकों पर सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें