फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज में फिर तनाव पुलिस-पीएसी तैनात

Fri, 17 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
मुस्तैद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व दरियाबाद के लालगंज में व्याप्त तनाव के बाद माहौल शांतिपूर्ण हो गया था। लेकिन यह शांतिपूर्ण माहौल शुक्रवार को एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। एक वर्ग विशेष के द्वारा धार्मिक कार्य करने की सूचना से दूसरा पक्ष आक्रोशित हो गया। पल भर में ही लालगंज की हलचल पूरे इलाके में पहुंच गई। कुछ लोग एकत्र भी होने लगे। पुलिस ने भी समय रहते मोर्चा संभाला और पीएसी गांव में तैनात कर दी।
विज्ञापन


बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व लालगंज गांव में शिक्षण संस्थान को धार्मिक स्थल का रूप देने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया था। उसी दिन से गांव में पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा भी पुलिस दर्ज कर चुकी है। एक पक्ष के 8 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है।

शुक्रवार को विवादित स्थल पर धार्मिक गतिविधियों के लिए बाहर से लोगों के आने की सूचना थी, इसकी जानकारी होते ही पुलिस सतर्क हुई। पुलिस ने गांव में एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी। पुलिस व पीएसी दिनभर गांव में तैनात रही। एसओ अशोक सिंह बताते हैं कि गांव में शांति है। सूत्रों से धार्मिक कार्य की सूचना मिली थी। लेकिन कोई गतिविधि नहीं हुई और सब कुछ सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें