फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के घर से मिलीं शक्तिवर्धक दवाएं

Mon, 30 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
परमानंद बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिए गए बाबा परमानंद से पुलिस लगातार पूछताछ कर अहम जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। शनिवार को जहां पुलिस ने बाबा के हर्रई स्थित आश्रम को खंगाला था, वहीं रविवार को पुलिस ने बाबा के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस को बाबा के आश्रम व घर से कुछ शक्तिवर्धक दवाएं मिली हैं। इसके अलावा अन्य कुछ सामान न मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस पूछताछ में बाबा ने क्या बातें बताई हैं, इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। अब तक हुई कार्रवाई में बाबा पुलिस को लगातार गुमराह करने का काम कर रहा है।

देवा कोतवाली क्षेत्र के हर्रई आश्रम के बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद की कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मिलने के बाद पुलिस रविवार की सुबह बाबा परमानंद को लेकर लखनऊ के जानकीपुरम स्थित शाइन सिटी मोहल्ले में उसके आवास पर लेकर पहुंची।
विज्ञापन


बंद पड़े बाबा के मकान का ताला खुलवाने के बाद पुलिस ने यहां हर कमरे की बारीकी से जांच पड़ताल की। बाबा के आवास व आश्रम में कीगई जांच पड़ताल में अब तक कोई खास जानकारी न मिलने की बात पुलिस अधिकारियों द्वारा कही जा रही है। हालांकि कुछ शक्तिवर्धक दवाइयां जरूर पुलिस को मिली हैं।

पुलिस सूत्रों की माने तो यह दवाएं बाबा खुद प्रयोग करता था। संभव है कि यहां अन्य कुछ महत्वपूर्ण जानकारी या सामान बरामद हुआ हो लेकिन पुलिस कुछ भी बता नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें