अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
नाका पैसार स्थित शाूज शो रूम पर देर रात बदमाशों ने धावा बोल रिवॉल्वर के बल पर शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और 60 हजार की नकदी समेत सवा लाख का सामान उठा ले गए। विरोध पर कर्मचारियों की पिटाई भी की। मामले की जानकारी पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश की पर उनका पता नहीं लग सका है। शो रूम मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में नाका सतरिख के पास स्थित शूज शोरूम में रविवार की रात पहुंचे चार से पांच बदमाशों ने वहां पर पहले 15 जोड़ी जूता, बेल्ट व पर्स समेत हजारों रुपये सामान की खरीदारी की। इसके बाद जब शोरूम के कर्मचारियों ने इन सभी से पैसा देने की बात कही तो सभी ने विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि बदमाशों ने शोरूम पर मौजूद कर्मचारी अजय, राजदीप व सर्वदीप की पिटाई करने के बाद उन्हें रिवॉल्वर दिखाते हुए बंधक बना लिया और शोरूम में रखी 60 हजार रुपये की नकदी लूट ली और बाहर खड़ी सफेद रंग की कार से भाग निकले। वारदात के बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन किसी का पता नहीं लग सका है।
शोरूम मालिक सतीश बाजपेई निवासी पहाड़ीखेड़ा जनपद उन्नाव ने बताया कि शोरूम से 60 हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख से भी अधिक की लूट हुई है। मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि शोरूम पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे जिससे बदमाशों का पता लगाने में परेशानी हो रही है। शोरूम के बाहर स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। कहा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।