अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को रामनगर व असंद्रा थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की। आबकारी टीम को सौ लीटर शराब बरामद हुई है। इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए 13 क्विंटल लहन भी मौके पर नष्ट करवाई गई है।
जिला आबकारी अधिकारी विपिन सहाय यादव के निर्देश पर आबकारी निरीक्षकोें की टीम ने बृहस्पतिवार को असंद्रा व रामनगर थाना क्षेत्र के रतनजैदपुर, बड़नपुर, सिरसौंदा, बबुरिहा, सराय, जरगाव आदि गांवोें में छापेमारी की। आबकारी टीम ने 100 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।