फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एनओसी से बेच दिया ट्रक

Fri, 29 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/घुमारवीं(बिलासपुर)।
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
घुमारवीं पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ जाली एनओसी और अन्य दस्तावेज तैयार करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है । पुलिस को दी शिकायत में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी बिलासपुर के अकाउंटेंट पंकज भारती पुत्र धनीराम भारती निवासी देहरा हटवाड़ ने आरोप लगाया है की चमन ने जनवरी 2013 में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के पास  ट्रक फाइनेंस करवाने को आवेदन किया था।
विज्ञापन


कंपनी ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए चमन लाल के साथ लोन का एग्रीमेंट कर लिया। फाइनेंस कंपनी ने चमनलाल को 20 लाख 50 हजार रुपये का लोन दे दिया। लोन की किस्तें वापिस ना मिलने पर कंपनी ने फाइनेंस हुए ट्रक के बारे में छानबीन करना शुरू कर दिया।

छानबीन में पाया गया की चमन लाल ने गाड़ी को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। पंकज भारती का आरोप है कि उक्त शख्स ने गाड़ी की जाली एनओसी तैयार करके आगे बेच दिया। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 468 और 471 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर  लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें