रामनगर (ब्यूरो)। नेहरू मार्केट स्थित एक ज्वैलरी शॉप के पीछे से नकब लगाकर कर बुधवार की रात चोरों ने करीब डेढ़ लाख की सोने-चांदी के गहनों व सामानों पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
रामनगर थाना व कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुमार सोनी की गौरव ज्वैलरी नाम से नेहरू मार्केट में दुकान है। बुधवार की रात दुकान के पीछे से नकब लगाकर चोरों ने सोने-चांदी के गहनों व सामानों पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पहुंचने पर धर्मेंद्र को चोरी की जानकारी हुई।
धर्मेंद्र ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। बताया कि चोर एक किलो चांदी के बर्तन, आधा किलो चांदी व करीब पंद्रह ग्राम सोना समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान ले गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।