फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एसआई से अभद्रता पर सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 13 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनीकटरा थाने पर सेवानिवृत्त एसआई से अभद्रता के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। बाड़े पर गेहूं खरीद के पुराने मामले में लेनदेन के विवाद में दोनों पक्षों को आपसी बात कर मामले निपटारे के लिए पुलिस ने थाने पर बुलाया था। 
विज्ञापन


सोमवार को लोनीकटरा थाने पर रुपये के लेनदेन की पंचायत के लिए पहुंचे लोगों को वहां एक सिपाही से विवाद हो गया तथा पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। पंडित पुरवा गांव के निवासी सेवानिवृत्त एसआई एमके तिवारी ने बताया इनके रिश्तेदार ने हुसैनाबाद के बाड़े पर कई वर्ष पहले गेहूं चावल बेचा था जिसका करीब चौदह लाख रुपया बकाया होने पर थाना पुलिस से शिकायत की थी।

बाड़ा मालिक अरविंद को पुलिस ने रुपया दिलाने के लिए थाने पर बुलाया था। इनके अनुसार थाने पर सिपाही मो. गुफरान रुपया नहीं देने वालों से मिली भगत कर अपमानित करने लगा तथा कई वर्ष की बकाया रकम को भूलने की सलाह देकर थाने पर पहुंचे लोगों को अपमानित करने लगा।
विज्ञापन


सिपाही पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। वहीं सिपाही गुफरान के अनुसार सेवानिवृत्त एसआई के साथ आए लखनऊ निवासी के पास चोरी की आई20 कार थी जिसके कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सके और अनर्गल आरोप लगाने लगे।

इनके अनुसार कार पर लिखा नंबर इंटरनेट पर सर्च करने से स्कूटी का नंबर बताता है। इनके अनुसार थाने के एसआई विनय सिंह ने पूरी बात जानने के बाद भी उक्त कार को थाने से जाने दिया। लाइन हाजिर होने की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर उनको सारी सच्चाई से अवगत करा दिया है।

एसपी के कहने पर कार्यालय में शिकायत करने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा थाना परिसर में विवाद की शिकायत पर एसपी के आदेश से आरक्षी मो. गुफरान को पुलिस लाइन के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा अधिकारियों के निर्देश से मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें