फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में डीजे डीएम, एसपी ने मारा छापा

Wed, 30 Mar 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
जिला कारागार में बुधवार को जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने औचक छापेमारी की। करीब एक घंटे तक चले छापेमारी अभियान में अधिकारियों के हाथ कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब प्रभारी जिला जज एसपी अरविंद, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद व डीएम अजय यादव ने भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार में छापेमारी की। जेल में डीएम, एसपी के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान डीजे, डीएम व एसपी ने सभी बैरकों में एक-एक चीज के बारे में जानकारी ली। महिला बैरक में जाकर वहां का हाल देखा और रसोई में बंदियों/ कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी देखी।
विज्ञापन


जेल में बंद शातिर अपराधी अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु न रख पाएं व कारागार में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी डीजे, डीएम, एसपी ने जेल अधीक्षक आलोक सिंह को दिए। करीब एक़ घंटे तक जेल परिसर में निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारी कारागार से लौटे।
विज्ञापन


एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि जेल में की गई छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें