फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मी के घर से ढाई लाख का सामान उड़ाया

Thu, 16 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
वनकर्मी के घर के पीछे छत के सहारे बुधवार की बीती रात चोर तीन कमरों का    ताला तोड़ बक्से व अटैची उठा ले गए। सुबह जागने पर परिवारीजनों को वारदात की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने इधर-उधर सामान तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गांव से बाहर एक नाले में खाली बक्से व अटैची मिली लेकिन सारा सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि नकदी व जेवरात समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम भटेहटा निवासी अमरनाथ सिंह पुत्र विजयराज देवा में वनकर्मी के पद पर तैनात हैं। बुधवार की बीती रात अमरनाथ घर के बाहर सो रहे थे और पूरा परिवार छत पर सो रहा था। घर के पीछे से घुसे चोरंों ने तीन कमरों का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखे 55 हजार रुपये व आठ बक्सेे व दो अटैचियां पिछला दरवाजा खोलकर निकाल ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित का पुत्र अनिल व उसकी पत्नी किसी काम से सुबह जल्दी उठे तो देखा कि घर के सभी दरवाजे टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा पड़ा है। दोनों ने पूरे परिवार को जगाया और देखा कि कमरों में रखे बक्से व अटैचियां गायब हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी गांव के आसपास ढूंढने लगे तो गांव के बाहर एक किलोमीटर दूर नाले में बक्से व अटैचियां खाली पड़े मिले।
 
अमरनाथ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि दो किलो चांदी व 20 ग्राम सोना व 55 हजार की नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द की इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें