फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में पत्नी पर केरोसिन डालकर लगा दी आग

Mon, 23 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मिरदहनपुरवा गांव में एक युवक व उसकी पत्नी के बीच रविवार की रात जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि इस बीच पति ने पत्नी पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान पहुंचे परिवारीजनों ने महिला को लखनऊ के सिविल अस्पताल मेें भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। महिला के देवर ने अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मिरदहनपुरवा गांव निवासी किस्मतुल(50) व उनके पति जमील के बीच रविवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि जमील ने अपनी पत्नी पर ही केरोसिन डालकर उसके शरीर में आग लगा दी और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


महिला की चीख सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने किसी तरह से उसके शरीर की आग बुझाई और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते महिला को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के देवर जलील ने मामले की शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी।

जिस पर पुलिस ने आरोपी पति जमील के खिलाफ पत्नी पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी कोतवाली रामआसरे का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें