फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का कहर, जो जहां मिला पीट दिया

Mon, 31 Aug 2015 11:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद गांव के ही रहने वाले अजय वर्मा के घर में भी पुलिस ने खूब उत्पात मचाया। अजय की बाइक पुलिस ने तोड़ डाली। उसके परिवारीजनों का कहना है कि अजय का पता भी नहीं लग पा रहा है। शाम से अजय लापता है उसके मोबाइल फोन पर घंटी तो बज रही है पर फोन रिसीव नहीं हो रहा है। परिवारीजनों ने अजय के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। वहीं जरुवा पुरवा गांव के रहने वाले राकेश रावत व रामू गौतम की जमकर पिटाई करने के साथ उनको भी पुलिस अपने साथ उठा ले गई है। वहीं इसी गांव के ही राजेश वर्मा के घर भी पुलिस ने सब कुछ बरबाद कर दिया है। राजेश को भी पुलिस पकड़कर अपने साथ लेकर चल गई है। वहीं, सरसौंदी के कन्हैया रावत व कमलेश के घर भी पुलिस ने दबिश दी है। ग्रामीण राम नरेश का कहना है कि पुलिस ने ग्रामीणों के घरों में रखा हजारों लीटर मेंथा आयल गांव की गलियों में फैला दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें