फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप को विवाद में उलझाने की कोशिश

Sat, 04 Jul 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हद तो तब हो गई जब सूचना के बाद पुलिस ने गैंगरेप जैसी घटना को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद से जुड़ा मामला बताने लगी। इसके चलते सीएचसी में इलाज के अभाव में पीड़िता दिन भर तड़पती रही।
विज्ञापन


हालांकि शनिवार देर शाम पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। 14 वर्षीया किशोरी को अगवा करने के बाद शुक्रवार को चार लोगों ने दुराचार किया और फिर उसे मारने के लिए पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया था।

देर रात परिवारीजनों को पीड़िता मिली। शनिवार भोर उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही पीड़िता को सीएचसी पहुंचाया। सूचना के बावजूद पुलिस ने घटना का संज्ञान तक नहीं लिया।
विज्ञापन


इसके चलते सीएचसी में डाक्टरों ने शनिवार दोपहर तक उसका इलाज नहीं किया। पीड़िता सीएचसी के बाहर फर्श पर नाली के किनारे पड़ी कराहती रही। मामला जब अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस सक्रिय हुई और पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन


इसके बावजूद पुलिस गैंगरेप जैसी संगीन वारदात को जमीन विवाद में उलझाने की कोशिश में लगी रही। शनिवार रात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

एसओ जावेद खान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। कहा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें