फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर को नहीं पकड़ सकी तीन थानों की पुलिस

Sat, 26 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
नहीं धरा गया तस्कर - फोटो : demo
विज्ञापन
 हैलो, हैलो कार सवार एक तस्कर दरियाबाद से सफदरगंज की ओर निकल रहा है। जल्द ही इसका पीछा कर पकड़ा जाए। यह मैसेज शुक्रवार की देर रात पुलिस के वायरलेस सेट पर हवा की तरह गूंज रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान सक्रिय हुई तीन थानों की पुलिस ने तस्कर का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तस्कर जैदपुर क्षेत्र में कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तस्कर के बारे मेें पता लगाना शुरू कर दिया है। कार में कुछ नहीं िमला है।


दरियाबाद पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर रात वायरलेस सेट पर मैसेज किया गया कि कार सवार एक संदिग्ध व्यक्ति जो तस्कर लग रहा है वह सफदरगंज की ओर भाग निकला है। इसके बाद सक्रिय हुई सफदरगंज पुलिस ने कार सवार का पीछा किया लेकिन वह जैदपुर की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


इस बीच जैदपुर पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई जिसके बाद सक्रिय हुई जैदपुर पुलिस ने भी कार सवार को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। पुलिस से घिरता देख कार सवार जैदपुर क्षेत्र के हुसैनगंज के पास सड़क किनारे गड्ढे में कार खड़ी कर मौके से भाग निकला। जिसके बाद पहुंची सफदरगंज, जैदपुर व दरियाबाद थाने की पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें