फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Sat, 26 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत हो गई। मायके वालों ने फांसी लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पैलानी थाना क्षेत्र के गुरगवां गांव निवासी दुर्गेश कुमारी (38) अपने पति राजू मिश्रा के साथ कानपुर के बर्रा-2 में रहती थी। पति वहां मार्बल का व्यवसाय करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह दुर्गेश की कानपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। राजू शव लेकर अपने गांव गुरगवां आ गया। सूचना मिलने पर चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव का मृतका का भाई लक्ष्मीचंद्र गुरगवां पहुंचा। उसने पति द्वारा फांसी लगाकर मार डालने का आरोप लगाया।

उधर, शव गांव पहुंचाने के बाद राजू नदारद हो गया। लक्ष्मीचंद्र ने बताया कि दुर्गेश के कोई संतान नहीं थी। वह जेठ की पुत्री आकांक्षा को साथ रखे थी। मायके वालों के आरोप पर पैलानी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें