फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के घर तोड़फोड़

Tue, 08 Dec 2015 11:10 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के भतीजे ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे मामले की शिकायत डीएम से कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने पूर्व मंत्री के घर पुलिस द्वारा तोड़फोड़ की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव निवासी प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पंडित श्यामलाल बाजपेई के घर पुलिस द्वारा तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।

पूर्व मंत्री के भतीजे अजय बाजपेई ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे डीएम, एसपी व डीजीपी को पत्र भेजकर मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आरोप है कि सोमवार को पुलिस शरीफाबाद गांव पहुंची और इस दौरान बिना किसी बात के गांव में लोगों पर पुलिस ने लाठी-चार्ज करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि पूर्व मंत्री के घर के बाहर भी कुर्सियां पड़ी थी वहां पहुंची पुलिस ने कुर्सियां व बाहर पड़ा अन्य सामान तोड़ डाला और गाली गलौज कर वापस लौट गई। मंत्री के भतीजे अजय बाजपेई ने बताया कि वह निजी काम से बाहर थे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम जब उन्हें परिवारीजनों से इस बात की जानकारी हुई तो मामले की शिकायत डीएम से की है। एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद का कहना है कि पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति के घर पर तोड़फोड़ नहीं की जाती है।

एएसपी ने कहा कि पूर्व मंत्री के घर पर पुलिस ने कोई तोड़फोड़ नहीं की है। कहा मुझे इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं है यदि किसी ने कोई आरोप लगाया है तो मामले की जांच हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें