फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक के खाते से कर ली एक लाख की ऑनलाइन शॉपिंग

Thu, 11 Feb 2016 11:31 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी के बैंक खाते से किसी ने एक लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन


लोकनिर्माण विभाग में लिपिक के पद पर तैनात सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कंपनीबाग स्थित एक बैंक में उनका खाता है। 20 जनवरी को जब वह बैंक गया और अपना खाता चेक किया तो पता लगा कि खाते से एक लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है।

बैंक अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद लिपिक से कहा कि पुलिस में शिकायत करे, यह साइबर क्राइम का मामला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मामला दर्ज किया है। कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें