एसटीएफ की एक टीम ने उनके साथी रमेश को बाराबंकी में बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने लूट के 21 लाख रुपये व कुछ जेवर मिले हैं, जो उसने अपने ससुराल जरेली में जमीन में दबा दिए हैं। एसटीएफ व बाराबंकी पुलिस की टीम उसे जरेली ले गई जहां उसने एक खाकी लिफाफे में जमीन में गाड़ी गई यह रकम और जेवर बरामद कर लिया।
एडीजी ने बताया कि पिंटू से हुई पूछताछ में पता चला कि उसके फुफेरे भाई मुनीम के पास भी कुछ रुपये हैं। इस पर मुनीम को उसके बाराबंकी के गांव खरिहानी से गिरफ्तार कर उसके पास से साढ़े चार लाख रुपये बरामद कर लिए और घटना में इस्तेमाल हुई एक बाइक भी बरामद हुई। एडीजी ने बताया कि अब सिर्फ एक और आरोपी बिरजू की गिरफ्तारी शेष है। इसके पास लूट के 50 लाख रुपये होने की सूचना है। उसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि बिरजू के बारे में कुछ सूचना मिली है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पिंटू व नरेश ने स्वीकार किया है कि कुछ अरसा पहले एसटीएफ के चंगुल में आए संजय वर्मा ने जानकारी दी थी कि मेंथा व्यापारी के आवास में शनिवार को डेढ़ से दो करोड़ रुपये रहते हैं, क्योंकि शनिवार, रविवार और सोमवार के भुगतान के लिए रुपये शुक्रवार को ही निकाल लिए जाते हैं। इस जानकारी के आधार पर ही उन लोगों ने डकैती डाली थी।