फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ की हत्या

Thu, 15 Oct 2015 11:17 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छानबीन करने पहुंची पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रामनगर क्षेत्र में ग्राम कटका निवासी अमर सिंह वर्मा (65) बुधवार सुबह साइकिल से कहीं गए थे।
विज्ञापन


रात तक वापस नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं लग सका। गुरुवार दोपहर मधवापुर गांव के लोगों ने अमर सिंह का शव एक तालाब में पड़ा होने की सूचना उनके परिवारीजनों को फोन पर दी।

मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने अमर सिंह का शव देख पुलिस को बताया। परिवारीजनों के मुताबिक अमर सिंह की साइकिल लापता है। पुत्र अतुल का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति से करीब तीन माह पूर्व विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी ने पिता की हत्या की है। एसओ संजय यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें