बीडीसी सदस्य चुनाव में वोट नहीं देने से नाराज महिला प्रत्याशी के परिवार के लोगों ने अपने पड़ोसियों की पिटाई कर दी है। जैदपुर के ग्राम बरहेठा में बीडीसी सदस्य पद के लिए रामकली उम्मीदवार थीं। मगर वह चुनाव हार गई हैं।
जिससे रामकली और उनके परिवार के लोग अपने पड़ोसियों से वोट न देने को लेकर काफी नाराज थे। इसी बात को लेकर बुधवार के दिन में दोनों पक्षों में चुनाव को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें देव नारायण, कुलदीप, दिलीप व मायादेवी घायल हो गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि रामकली चुनाव तो हारी हैं। मगर दोनों पक्षों में भूमि विवाद भी चल रहा है।