फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक डॉक्टर ने कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत

Fri, 27 Apr 2018 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फर्जी चिकित्सकों के नाम पर पंजीकरण कराकर चल रहे जनसेवा हास्पिटल में महिला होम्योपैथिक डॉक्टर के प्रसव कराने से बाद नवजात व प्रसूता की मौत हो गई। मृतका के पति ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग व पुलिस से शिकायत की लेकिन तत्काल मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख अस्पताल संचालिका व उसका पति फरार हो गए। प्रसव गुरुवार शाम को हुआ था। 18 घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसीएमओ ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित ने कोतवाली में चिकित्सकों के खिलाफ तहरीर दी है।  


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पारा खंदौली निवासी प्रसूता समता (28) को गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर पति प्रवेश उसे सीएचसी देवा लेकर पहुंचा। जहां पर प्रसूता को आपरेशन के लिए जिला महिला ले जाने की सलाह चिकित्सकों ने दी। प्रसूता के पति का आरोप है कि आशा बहू वंदना ने उसे नार्मल प्रसव कराने के लिए शहर स्थित जनसेवा हास्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां पर डॉ. सुनीता पटेल ने प्रसूता से 10 हजार रुपये जमा कराने के बाद इलाज शुरू कर दिया। शाम सात बजे प्रसव के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिवारीजन शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिजन जब वापस अस्पताल लौटे तो डॉक्टरों ने अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण इलाज के लिए 20 हजार रुपये और जमा कराए। रात नौ बजे प्रसूता की भी मौत हो गई। आक्रोशित घरवालों को अस्पताल प्रशासन मनाने में लगा रहा। विवाद बढ़ता देख महिला डॉक्टर पति के साथ थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए चली गई। मृतका के पति ने कोतवाली व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन शुक्रवार को दो बजे तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। मीडिया में मामला आने पर आनन फानन एसीएमओ डॉ एएस गौतम ने अस्पताल पहुंच मामले की जांच की और पुलिस को बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें