फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक में युवती से की छेड़छाड़

Thu, 04 Feb 2016 11:45 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मैजिक से आ रही एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। देवा तिराहे के पास हुई इस वारदात के बाद युवती आरोपी से बचने के लिए चलते मैजिक वाहन से कूदकर होमगार्ड के पास जा पहुंची जिसके बाद आरोपी भाग निकला। हालांकि युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ की ओर से मैजिक से आ रही एक युवती शहर में देवा तिराहे के पास अचानक मैजिक रुकते ही उससे कूदकर होमगार्ड के पास जा पहुंची। युवती ने होमगार्ड को बताया कि मैजिक सवार एक युवक उससे काफी देर से छेड़छाड़ रहा था। चौराहे पर हुई इस घटना के बाद वहां लोगोें की भीड़ लग गई।

हालांकि इस दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। देवा तिराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों व होमगार्ड ने युवती के परिवारीजनों को फोनकर बुलाया जिसके बाद वह घर चली गई। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है। कोतवाल रवींद्र सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें