फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लड़कियां लापता, लखनऊ में मिलीं

Mon, 23 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में घास काटने गईं चार नाबालिग लड़कियां सोमवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। परेशान परिवारीजन उन्हें तलाश रहे थे कि इस बीच लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर चारों लड़कियां जीआरपी को मिल गईं। ये चारों घर से भागकर दिल्ली जा रही थीं। किशोरियों के परिवारीजन बदोसराय पुलिस के साथ लखनऊ रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बदोसराय क्षेत्र के शाहगढ़ गांव की रहने वाली चार लड़कियां सोमवार दोपहर घास काटने खेत गईं थीं। देर शाम तक किशोरियों के नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उनकी तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। इस पर बदोसराय थाने में खबर दी गई।

इसी बीच लखनऊ के चारबाग जीआरपी थाने से किशोरियों के परिवारीजनों के पास फोन आया। जीआरपी ने चारों किशोरियों के वहां मिलने की सूचना दी। पता चला कि चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच की सीढ़ियों पर चारों लड़कियां बैठी थी। स्टेशन पर चेकिंग कर रही जीआरपी ने पूछताछ की तो लड़कियों ने पहले तो अपहरण होने की झूठी जानकारी दी।
विज्ञापन


मगर बाद में पूछताछ में पता चला कि चारों खुद ही सफदरगंज स्टेशन से किसी ट्रेन में बैठकर लखनऊ पहुंची हैं और यहां से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। लड़कियां घर से क्यों भागीं और दिल्ली क्यों जा रही थीं? इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। सीओ रामनगर दुर्गेश सिंह ने बताया कि लड़कियों को लेने लखनऊ गए परिवारीजनों के साथ पुलिस टीम भेजी गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें