फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और बेटे पर तमंचा तान लाखों लूटे

Mon, 02 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में रामसनेहीघाट स्थित एक घर में हुई लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की रात एक घर में घुसे चार बदमाशों ने वहां सो रहे एक बच्चे व उसकी मां पर तमंचा सटाकर लाखों की नकदी व सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। यही नहीं, इस घर की एक किराएदार को भी बदमाशों ने अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद पीड़ितोें ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन किसी आरोपी का पता नहीं लग सका है।

कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के भिटरिया चौराहे से चंद कदम दूर ब्लॉक मुख्यालय के निकट लज्जावती पत्नी फूलचन्द्र वर्मा का मकान है। वह अपने 14 वर्षीय पुत्र विकल्प वर्मा के साथ रहती हैं। इनके यहां किराये पर गुड़िया अपने भाई के साथ तथा सत्य प्रकाश अपने परिवार के साथ रहते हैं।

रविवार की रात यहां पर दीवार फांदकर घुसे चार बदमाशों ने लज्जावती वर्मा व उनके बेटे प्रवेश के तमंचा सटा दिया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे 2 मंगल सूत्र, 2 जोड़ी पाजेब, 4 सोने की अंगूठी, 1 झुमकी, टॉप्स, सोने की चेन व 250 ग्राम चांदी के अन्य जेवरात सहित एक लाख रुपये नगद लूट लिया।
विज्ञापन


इसके बाद इनके यहां किरायेदार गुड़िया के पास पहुंचे बदमाशाें ने इनसे मंगलसूत्र, नथ, झाला, पायल व एक मोबाइल लूट लिया।

बदमाशों की आहट मिलने के बाद आसपास के लोग शोर मचाने लगे जिसके बाद खुद को घिरता देख सभी लुटेरे भाग निकले। बदमाशों से छूटने के बाद पीड़ित महिला लज्जावती ने रात में ही इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन किसी का पता नहीं लग सका है।

पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जे एल सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें