फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवां महोत्सव में छाया ममता जोशी का जादू  

Mon, 09 Oct 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 देवा महोत्सव के ऑडिटोरियम में सोमवार की रात प्रसिद्ध सूफी व पंजाबी गजल गायिका ममता जोशी के नाम रही। एक के बाद एक सूफी गीतों व सूफियाना अंदाज से ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग झूम उठे। कमली दिया साइयां से अपनी पहचान बना चुकी  ममता जोशी ने देवा महोत्सव में आए लोगों का दिल जीत लिया। एक के बाद एक  पंजीबी टच गानों से ऐसा समां बांधा कि लोग झूम उठे। खचाखच भरे ऑडिटोरियम की बेतहाशा भीड़ सफलता की गवाह बनी। 
विज्ञापन


देवा महोत्सव में सोमवार ऑडिटोरियम में ममता जोशी की धूम रही। कोई उम्मीद बर नहीं आती, कोई सूरत नजर नहीं आती.., हमें तो सिर्फ मोहब्बत को आजमाना था, तेरी गली से गुजरना तो एक बहाना था..गाया लोग झूमने लगे। एक के बाद एक गीतों से ऐसा समां बांधा कि लोग थिरक उठे। उनके पंजाबी टचगीतों पर महोत्सव के प्रेक्षागृह में मौजूद श्रोताओं ने ऐसा जोश छाया कि सभी ने जमकर तालियां बजाईं।

इसके बाद दमा दम मस्त कलंदर.. गाया तो सांस्कृतिक पंडाल में मौजूद लोग झूम उठे। मेरा पिया घर आया ओ लाल णी...गाकर कार्यक्रम को चरम पर पहुंचा दिया। गीतों की श्रंखला से एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुति पर तालियां गूंजती रही। जैसे-जैसे रात गहराती गई ममता के गीत परवान चढ़ते गए। इस मौके पर डीएम अखिलेश तिवारी, एडीएम अनिल कुमार सिंह, एसपी अनिल कुमार सिंह समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें