फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की बांका मारकर हत्या, कोहराम

विज्ञापन
वृद्ध की बांका मारकर हत्या, कोहराम - फोटो : पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीसलपुर।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के वृद्ध किसान की रविवार की रात मोहल्ले के ही तीन लोगों ने मामूली विवाद पर बांका प्रहार कर हत्या कर दी। हमलावरों ने मौके पर मौजूद वृद्ध के ममेरे भाई को बांका मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी अधिवक्ता रामसिंह कश्यप ने बताया कि उनके बड़े भाई 68 वर्षीय रामेश्वर दयाल रविवार की रात कासिमपुर रोड स्थित खेत पर लगे अपने ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे थे। उनके साथ मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में ही रहने वाले उनके ममेरे भाई ओमप्रकाश भी थे। रात लगभग 10 बजे मोहल्ले के ही तीन लोग उनके पास पहुंचे और रामेश्वर दयाल से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने रामेश्वर दयाल पर लाठी, डंडों और बांके से प्रहार किए, जिसमें रामेश्वर दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव और विरोध करने पर हमलावरों ने उनके ममेरे भाई ओमप्रकाश पर भी लाठी-डंडों और बांके से प्रहार किए, जिससे ओमप्रकाश भी घायल हो गए। मारपीट करने के बाद हमलावर भाग गए। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रामेश्वर दयाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही बालाजी की मढ़ी के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी मंगली प्रसाद कश्यप, हरीशंकर कश्यप और गनेश प्रसाद कश्यप को नामजद किया है। पुलिस के अभिलेखों के अनुसार आरोपी मंगली प्रसाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। सीओ प्रवीन मलिक ने कोतवाल मनोज त्यागी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें